बिलासपुर मे होगी ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बैठक
Artical by Varun Chakraborty
छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ राज्य के रेल्वे बिलासपुर जोन में 7 एवं 8 सितंबर को एस्मा की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक मे देश भर के सैकड़ो की संख्या में स्टेशन मास्टर्स भाग लेने आयेंगे। इस बैठक में स्टेशन मास्टर की समस्याओ को लेकर चर्चा होगी, जैसे एडिशनल स्टेशन मास्टर, सभी स्टेशन मास्टर ऑफिस में AC और RO जल की व्यवस्था करना, रात्रि कालीन ड्यूटी भत्ता एवं ओल्ड पेंशन स्कीम इत्यादि पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बैठक में भाग लेने के लिए देश भर के स्टेशन मास्टर बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके लिए केंद्रीय पदाधिकारी ने सभी स्टेशन मास्टर्स को ज्यादा से ज्यादा पहुंचने के लिए बोला गया है।