केंदीय विद्यालय झगड़ाखांड मे दिवाली मिलन समारोह एवं सामुदायिक भोज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

केंदीय विद्यालय झगड़ाखांड मे दिवाली मिलन समारोह एवं सामुदायिक भोज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Artical by Varun Chakraborty 

एम सी बी:- 18/10/25 दिन शनिवार को विद्यालय के प्राथमिक विभाग के प्रांगण मे विद्यार्थियों के लिए दीवाली मिलन समारोह एवं सामुदायिक भोज (Community lunch) का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे कक्षा पहली से पांचवी तक के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को अलग-अलग राज्यों में खाए जाने वाले विभिन्न व्यंजन से लेकर उसी राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में विद्यालय मे आना थाI भाईचारे का संदेश देती उक्त गतिविधि में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही आज विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक दक्षता को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक कौशल गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमे *कक्षा 1 एवं 2* के लिए *दिया सजावट प्रतियोगिता*, *कक्षा 3 एवं 4* के लिए *मटकी सजावट प्रतियोगिता* एवं *कक्षा 5* के लिए *रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। 

सभी अध्यापकों के द्वारा बच्चों की तैयारियों में सहयोग किया गया। इस आयोजन मे प्राचार्य महोदय श्री बी. एस. श्रीवास्तव एवंम मुख्याध्यापक श्री ए. ए. सिद्दीकी द्वारा बच्चों द्वारा किये गए इस रचनात्मक गतिविधियों की तारीफ़ करते हुए उनको बहुत सराहा गया। प्राचार्य, मुख्याध्यापक एवं सभी शिक्षकों के द्वारा बच्चों के साथ मिल कर सामुदायिक भोज किया।

बच्चों ने विभिन्न राज्यों के भोजन एवं वेष भूषा के विषय पर जानकारी साझा करते हुए भोजन को भी बांट कर खाया।