NH-43 पर बीएमओ का ‘रोड शो बर्थडे’, बोनट पर केक, हवा में आतिशबाज़ी और वायरल होते ही कानूनी तूफान
Artical by Shajad Ansari
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सरकारी अधिकारी ने हाईवे को पार्टी स्पॉट बना डाला सोनहत ब्लॉक के बीएमओ अनीत बखला का 28 नवंबर की रात का वायरल वीडियो जिले में भूचाल ला रहा है वीडियो में स्कॉर्पियो को NH-43 के बीचों-बीच रोककर उसकी बोनट को केक टेबल बना दिया गया, ऊपर आतिशबाज़ी और चारों तरफ हाईवे पर चलती गाड़ियों की लाइटें—पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा दिखा
वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया कुछ ही घंटों में बीएमओ अनीत बखला और उनके करीबी अल्तमस पर BNS285, 288और मोटरयान अधिनियम 122, 177 में केस दायर कर दिया गया। हाईवे पर रुकावट, आतिशबाज़ी और सार्वजनिक मार्ग का गलत उपयोग—करणीय अपराध घोषित वायरल क्लिप के बाद जिले में कानून–व्यवस्था की बहस गरमा गई है अधिकारी का सड़क पर बर्थडे मनाना प्रशासन की नाक पर सवाल की तरह देखा जा रहा है वीडियो के फैलते ही पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बन गया है पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हाईवे पर इस तरह का जश्न सड़क सुरक्षा के खिलाफ है और गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है विभागीय रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है और बीएमओ का यह कारनामा अब सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है हाईवे का उपयोग बर्थडे पार्टी के लिए करने वाला यह मामला अब सिर्फ वायरल वीडियो नहीं, बल्कि पूरे कोरिया जिले में कानूनी और प्रशासनिक हलचल का कारण बन गया है।
What's Your Reaction?