खबर का असर!” – मैदान से उठी आवाज़, नगर पालिका हरकत में!

Aug 7, 2025 - 10:33
Aug 7, 2025 - 10:55
 0  46
खबर का असर!” – मैदान से उठी आवाज़, नगर पालिका हरकत में!

Article by Shajad Ansari 

मैगजीन ग्राउंड बना था कचरा डंपिंग ज़ोनअब शुरू हुई सफाई, ‘तस्वीरें बदलने लगी हैं’!”

चरचा नगर पालिका - कल की खबर ने जो आग लगाई, उसका असर आज मैदान में साफ दिखने लगा है

“मैगजीन ग्राउंड”, जो कचरे के ढेर में तब्दील हो गया था, जहां बच्चों की हंसी की जगह बदबू, मच्छर और बीमारियां फैल रही थीं – अब वहां से कचरा हटाया जाने लगा है।

नगर पालिका की टीम मौके पर पहुँची

 सफाई अभियान शुरू

पहली बार ग्राउंड की सुध ली गई

खबर का असर – अब तस्वीरें बदल रही हैं!

जहां कल तक सवालों का अंबार था –

क्या बच्चों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है?"

क्या नगर पालिका सो रही है?"

क्या क्लीन सिटी सिर्फ पोस्टर में ही रह गया है?"

वहीं आज मैदान में हलचल है – मशीनें चल रही हैं, और कचरे को हटाया जा रहा है

स्थानीय नागरिकों ने कहा

हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी… लेकिन जब खबर बनी, तब असर हुआ। अब देखना है कि ये सफाई सिर्फ एक दिन की ना हो, बल्कि मैदान को हमेशा के लिए साफ रखा जाए।

प्रश्न अब भी बाकी हैं –

इतने दिनों तक नगर पालिका क्यों मौन थी?

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ जो लापरवाही हुई, उसकी जवाबदेही कौन लेगा?

क्या अधिकारी सिर्फ मीडिया की सुर्खियों के बाद हरकत में आते हैं?

हमारी खबर ने सिर्फ सफाई नहीं करवाई, जिम्मेदारों को जगाया है।

जहां प्रशासन सोया था, वहां जनता की आवाज़ और पत्रकारिता की शक्ति ने झकझोर कर उठा दिया।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow