कोल इंडिया के द्वारा कोयले की कीमतों में वृद्धि, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

कोल इंडिया के द्वारा कोयले की कीमतों में वृद्धि, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

Artical by Shajad Ansari 

कोरिया- बैकुंठपुर/ देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर कोयले की कीमतों में आंशिक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई संशोधित दरें 1 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लागू होंगी, जिससे विभिन्न ग्रेड के कोयले की कीमतों में बदलाव होगा।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2024 में डब्ल्यूपीआई 155.7 था, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 157.2 हो गया। इस आधार पर कुल 0.96 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन नियमों के तहत इसका केवल 25 प्रतिशत ही लागू किया गया है, जिसके कारण कोयले की कीमतों में लगभग 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अनुसार संशोधित “मॉड्यूलेटेड प्राइस” मुख्य रूप से नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर (एनआरएस) के लिए प्रभावी होगी और ई-ऑक्शन में बेस प्राइस के रूप में उपयोग की जाएगी।

ग्रेडवार नई दरें (रुपये प्रति टन): G-2–3600, G-3–3449, G-4–3287, G-5–3005, G-6–2761, G-7–2540, G-8–1931, G-9–1506, G-10–1360, G-11–1184, G-12–1101, G-13–1016, G-14–930, G-15–737, G-16–631, G-17–561, लो ग्रेड–534 व 507।

कंपनी ने अपनी सभी सहायक कंपनियों को नई दरें लागू करने तथा उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि ई-ऑक्शन में मिलने वाला प्रीमियम इन बेस कीमतों के ऊपर लागू होगा, जबकि कोकिंग और वॉश्ड कोयले की कीमतें भी इसी फार्मूले के आधार पर अलग से तय की जाएंगी।