रेणुका सिंह लाईं भरतपुर–सोनहत की महिलाओं के लिए महतारी सदन”सुरक्षित भविष्य और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
Artical by Varun Chakraborty
रेणुका सिंह की पहल से भरतपुर–सोनहत को मिली ऐतिहासिक सौगात — दो महतारी सदन होंगे स्थापित*
भरतपुर सोनहत - महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार एक के बाद एक ठोस कदम उठा रही है। अब इस दिशा में भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र को भी ऐतिहासिक सौगात मिली है। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की पहल पर रामगढ़ और कटगोड़ी में दो महतारी सदनों की स्थापना की जाएगी।
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 166 महतारी सदनों का निर्माण किया जाना है, जिनमें से दो भरतपुर–सोनहत को प्राप्त होना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा।
*रेणुका सिंह का संकल्प — “महतारी सदन बनेगा महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का आधार”*
श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा- “महतारी सदन केवल आश्रय का स्थान नहीं होगा, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का आधार बनेगा। भाजपा सरकार का लक्ष्य है महिलाओं को सुरक्षित जीवन, आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना।”
*महतारी सदन – महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच*
यहां महिलाओं को उपलब्ध होंगी अस्थायी आश्रय (Shelter Home),पौष्टिक भोजन व स्वास्थ्य सेवाएं,मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसलिंग),कानूनी सहायता,पुनर्वास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण,विशेष रूप से, संकट की घड़ी में फंसी महिलाओं के लिए यह सदन जीवनदायिनी छत की तरह साबित होगा।*भाजपा
सरकार की प्राथमिकता – महिला सम्मान
महतारी वंदन योजना, प्रसूति लाभ योजना और उज्ज्वला योजना के बाद अब महतारी सदन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देगा।
रेणुका सिंह ने कहा कि यह पहल प्रदेश की हर उस महिला को नई दिशा देगी, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रही है। महतारी सदन महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में मील का पत्थर बनेगा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संशोधित क्रियान्वयन मार्गदर्शिका (13 अगस्त 2025) के तहत इन महतारी सदनों का निर्माण एवं संचालन महिला कल्याण और ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवाओं के समन्वय से किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।