नशा छोड़ो सेहत जोड़ो एम सी बी पुलिस और बच्चों ने मिल कर लिया संकल्प

Aug 14, 2025 - 12:11
Aug 14, 2025 - 12:39
 0  15
नशा छोड़ो सेहत जोड़ो एम सी बी पुलिस और बच्चों ने मिल कर लिया संकल्प

Artical by Varun Chakraborty 

एम.सी.बी.:- थाना झगड़ाखंड पुलिस के द्वारा आज दिनांक को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चंद्र मोहन सिंह के निर्देशानुसार एवं श्रीमान एसडीओपी श्री एलेक्स टोप्पो की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे अभियान *"नशा मुक्ति पखवाड़ा"* के संबंध में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देकर रैली निकाली गई और साथ ही मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैराथन में खोंगापानी एवं झगडाखांड के स्कूली बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। सभी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु थाना प्रभारी झगड़ाखांड श्री दिपेश सैनी के द्वारा सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया एवं पारितोषिक वितरण भी किया गया। इस मैराथन दौड़ में लगभग 100 बच्चों ने हिस्सा लिया।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी श्री दीपेश सैनी के साथ राकेश शर्मा, अशोक साहू, संतोष सिंह, नीरज पडियार, सतीश यादव, राजीव रंजन तिवारी, राजेश सेन, बसंत बादत्या, संजय सिंह, इशिता श्रीवास्तव, शंभू यादव, महेश गुप्ता एवं उमा शंकर मिश्रा की अहम भूमिका निभाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow