चरचा नगरपालिका - खबर ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, पर सिस्टम सोता रहा—क्या इतना मजबूत है भ्रष्टाचार का तंत्र”
Artical by Shajad Ansari
खबर का असर नहीं… क्या इतना मजबूत है भ्रष्टाचार का तंत्र कि शिवपुर–चरचा वार्ड 13 की सीसी सड़क में 8 इंच की जगह 1–2 इंच की घटिया ढलाई के पहले खुलासे के बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी और इंजीनियरों ने न जांच की, न कार्रवाई, न ढलाई रोकी, जिससे शहर में यह सवाल तूफान की तरह फैल गया है कि क्या अधिकारी गुणवत्ता देखने आए हैं या भ्रष्टाचार को गुलाबजल छिड़ककर महकाने, और क्या ऊपर तक ऐसा अदृश्य आशीर्वाद है
जिसने मीडिया की खबर, जनता की आवाज़ और कानून की ताकत को भी बौना कर दिया है, क्योंकि ठेकेदार बिना डर के काम कर रहे हैं और अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर ऐसे बैठे हैं जैसे जिम्मेदारी उनकी नहीं बल्कि जनता की परेशानी मात्र एक तमाशा हो, जिससे लोगों में यह शक और गहरा हो गया है कि नगर पालिका में कानून से ज्यादा ‘सेटिंग’ का शासन चलता है और सड़क से ज्यादा किसी की जेब मजबूत हो रही है, और अब जनता यह कहने लगी है कि यहां विकास नहीं हो रहा बल्कि भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया जा रहा है, और अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो यह साफ हो जाएगा कि सड़क चाहे कल टूटे पर प्रशासन की चुप्पी आज ही टूट जानी चाहिए, क्योंकि यही चुप्पी साबित कर रही है कि भ्रष्टाचार का तंत्र पक्की सड़क से भी ज्यादा पक्का हो चुका है, और यही सवाल अब हवा में तैर रहा है कि इस गहराती खामोशी को तोड़ेगा कौन और सिस्टम को जगाएगा कौन।”
What's Your Reaction?